PM Matru Vandana Yojana 2026: जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर महिलाओं के हित के लिए उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए समय-समय पर बिभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है उन्हें योजना में से एक सबसे प्रमुख योजना है जिसका नाम है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Table of Contents
PM Matru Vandana Yojana 2026 खासकर उन महिलाओं के लिए लाभकारी साबित हो रही है जो पहली बार गर्भवती होती है उन्हें पौष्टिक आहार स्वास्थ्य संबंधी देखभाल आदि के लिए ₹11000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो की तीन किस्तों में होती है योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए जैसे आवेदन प्रक्रिया, लाभ, पात्रता दस्तावेज कौन-कौन से लगेंगे आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ने का प्रयास करें।
PM Matru Vandana Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2026 ( PMMVY ) |
| शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
| संचालित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| लाभार्थी | गर्भवती एवं स्तनपान करने वाली महिलाएं |
| उद्देश्य | गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना |
| योजना का लाभ | ₹ 11000 की आर्थिक सहायता |
| योजना की राशि | तीन किस्तों में ₹11000 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
PM Matru Vandana Yojana 2026 क्या है ?
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जो की गर्भवती एवं स्तनपान करने वाली महिलाओं को ₹11000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती जिसमें पहली संतान पर यदि वह जीवित है तो ₹5000 की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पहुंचाई जाती है । और यदि दूसरी संतान बेटी होती है तो ₹6000 की वित्तीय सहायता महिला के पोषण आहार और स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए दी जाती है। यह योजना खास कर पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को लक्षित करती है।
PM Matru Vandana Yojana 2026 का उद्देश्य
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार के लिए ₹11,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करना है, और नवजात शिशु की देखभाल और टीकाकरण की ओर प्रोत्साहित करना, माता और शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी देखभाल मैं सुधार करना है और संस्थागत प्रसव ( institutional delivery) को बढ़ावा देना है।
PMMVY के तहत मिलने वाले लाभ
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना ( PMMVY ) 2026 के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली महिलाओं को सरकार ₹11000 की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है:-
- पहली किस्त₹(3,000)– इस योजना के तहत पहली किस्त गर्भावस्था के तिमाही में महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- दूसरी किस्त (4,000 )- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाली दूसरी किस्त संस्थागत प्रसव (अस्पताल में बच्चों के जन्म ) होने के बाद ट्रांसफर की जाती है।
- तीसरी किस्त (4,000)- आखिरी किस्त बच्चे के टीकाकरण ( BCG / DPT / OPV के बाद महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
PMMVY के लिए पात्रता
- जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम हो वह योजना का लाभ ले सकती है।
- पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र या जन स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- मनरेगा जॉब कार्ड धारक महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है।
- ई -श्रम कार्ड धड़क महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले।
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड धारक )महिलाएं इस योजना का लाभ लेने की पात्र है।
- अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की महिलाएं यह योजना का लाभ ले सकते हैं।
- गर्भवती महिलाएं, आंगनबाड़ी सहायका, कार्यकर्ता,आशा आदि
आवश्यक दस्तावेज
- महिला और उसके पति का आधार कार्ड
- आवेदक महिला का बैंक खाता पासबुक
- महिला का गर्भावस्था प्रमाण पत्र
- LMP ( अंतिम मासिक धर्म) तिथि
- MCP ( मां और बाल सुरक्षा) तिथि
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
आवेदन प्रक्रिया ( ऑनलाइन )
- सबसे पहले प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब पोर्टल पर जाने के पश्चात आपको प्रधानमंत्री माता तो वंदना योजना के लॉगिन सिटीजन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आप वहां पर आपको अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन करना होगा.
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा जहां पर आपको अपने सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी और अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
- अब अपने आवेदन फार्म को चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दे और रजिस्ट्रेशन स्लिप का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
आवेदन प्रक्रिया (ऑफलाइन )
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपके नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र ( PHC ) में जाना होगा।
- अब वहां से आपको PM Matru Vandana Yojana 2026 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी और सभी दस्तावेज अटैक करने होंगे.
- अब भरे हुए आवेदन फार्म को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य विभाग में जाकर जमा करना होगा।
- आपके आवेदन फार्म की स्वीकृति मिलने के पश्चात 30 से 45 दिन के अंदर राशि आपकी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
FAQ
PM Matru Vandana Yojana 2026 के तहत कितनी सहायता राशि प्रदान की जाती है?
इस योजना के तहत ₹11000 के आर्थिक सहायता महिलाओं को प्रदान की जाती है.।
PM Matru Vandana Yojana 2026 का लाभ कौन-कौन सी महिलाएं दे सकती हैं?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाएं ले सकती है।
इस योजना की राशि महिलाओं की बैंक खाते में कितनी किस्तों के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है?
यह राशि महिलाओं को तीन किस्तों में दी जाती है पहली किस्त ₹3000 दूसरी किस्त ₹4000 तीसरी किस्त ₹4000
इस योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान करने और माता एवं शिशु की स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।