Mukhyamantry Niji Nalkup Yojana 2026: हेलो दोस्तों अगर आप भी एक किसान है और बिहार राज्य के रहने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। जी हां दरअसल बिहार सरकार के कृषि विभाग की तरफ से कृषि सिंचाई को लेकर एक बहुत शानदार योजना चलाई जाती है जिसका नाम है मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना इस योजना के तहत सरकार किसानों को अपने खेतों में बोरिंग पंप लगवाने पर अनुदान प्रदान करती है।
Table of Contents
जो किसान आर्थिक तंगी के कारण अपने खेतों में मोटर पंप नहीं लगा पाते हैं वह भी अब इस योजना का लाभ ले सकते हैं Mukhyamantry Niji Nalkup Yojana 2026 क्या है और इस योजना का उद्देश्य क्या है इस योजना के लिए किस तरह आवेदन करना है पात्रता क्या है दस्तावेज क्या है लाभ कैसे मिलेगा इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।
Mukhyamantry Niji Nalkup Yojana 2026: Overview
| योजना का नाम | Mukhyamantry Niji Nalkup Yojana 2026 |
| शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
| संचालित विभाग | बिहार लघु जल संसाधन विभाग |
| लाभार्थी | राज्य के किसान |
| सब्सिडी दर | 80% तक सब्सिडी |
| उद्देश्य | छोटे और सीमांत किसानों को निजी नलकूप लगवाने पर वित्तीय सहायता प्रदान करना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Mukhyamantry Niji Nalkup Yojana 2026 क्या है ?
मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक शानदार पहल है जो कि बिहार के जल संसाधन विभाग द्वारा चलाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 35000 किसानों को अनुदान मिल चुका है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि के लिए नलकूप बोरिंग लगवाने के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है जो की 50% से लेकर 80% तक होता है। आपको बता दें कि यह सिंचाई सुविधा राज्य के कुल 1.75 हेक्टेयर भूमि पर की जाएगी।
Mukhyamantry Niji Nalkup Yojana 2026 का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को उनकी कृषि के लिए खेतों में बोरवेल नलकूप लगाने के लिए वित्तीय सहायता (अनुदान) प्रदान करना है। ताकि किसानों को सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिल सके। योजना खासकर पिछड़े क्षेत्रों में असंचित भूमि तक पानी पहुंच को सुनिश्चित करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
सरकार का मकसद है कि किस आत्मनिर्भर बने योजना के माध्यम से कृषि उत्पादन बढ़ेगा खेती लागत कम होगी और राज्य में अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी कुल मिलाकर इस योजना का उद्देश्य किसानों की जिंदगी को आसान करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाना है।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
- पंप सेट पर मिलेगी भारी सब्सिडी- इस योजना के तहत किसानों को 2HP, 3HP, 5HP पंप लगाने पर 50% से लेकर 80 परसेंट तक छूट दी जाती है जैसे 2HP पंप लगाने पर ₹20000 की छूट 5HP के पंप लगाने पर ₹30000 की छूट कुल मिलाकर किसानों को इस योजना के तहत ₹35000 से लेकर ₹91200 तक की झूठ का लाभ मिल सकता है।
- नलकूप की खुदाई पर अच्छा अनुदान- इस योजना के अंतर्गत प्रति मीटर के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं जैसे सामान्य वर्ग के लिए ₹600 प्रति मीटर और पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग के लिए ₹840 रुपए प्रति मीटर और एसटी एससी वर्ग के लिए ₹900 से ₹980 रुपए प्रति मीटर तक दिए जाते हैं योजना के तहत नलकूप की गहराई 15 से लेकर 70 मीटर तक होनी चाहिए और चौड़ाई 4 से 5 इंच होनी चाहिए।
- अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में – इस योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है ताकि कोई बीच बिचौलियों का चक्कर न पड़े.
- अन्य फायदे- यह योजना महिलाओं को प्रोत्साहन करती है अब तक 4000 से अधिक महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित हो चुकी है। अगर आंकड़ों की बात करें तो अब तक 21000 से अधिक किसान इस योजना का लाभ ले चुके हैं और 119 करोड़ राशि अनुदान के रूप में वितरित हो चुकी है यह योजना न केवल किसने की आर्थिक मदद करती है बल्कि सिंचाई की समस्याएं दूर होती हैं फसल अच्छी होती है लागत कम लगती है और अर्थव्यवस्था में सुधार आता है।
योजना के लिए पात्रता
- किसानों को बिहार राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है.
- किसान के पास खेती योग्य 0.40 एकड़ ( 0.20 हेक्टेयर) या उससे कम जमीन होनी चाहिए।
- किसानों के पहले से किसी सरकारी सिंचाई योजना जैसे (सरकारी नलकूप) नहीं होने चाहिए ।
- इस योजना के तहत नलकूप की गहराई 15 से 70 मीटर तक और विकास कर से पांच इंच होना चाहिए।
- इस योजना के तहत एक किस को केवल एक नलकूप का ही फायदा मिल सकता है.
- किसानों का क्षेत्र उनके खेत अतिदोहित या संकट पूर्ण एरिया में नहीं होना चाहिए।
- ST/SC के किसानों को अधिक अनुदान लाभ प्रदान किया जाएगा .
- इस योजना के तहत महिलाएं भी आवेदन करने की पत्र होगी।
Mukhyamantry Niji Nalkup Yojana 2026 की विशेषताएं
- ST /SC के किसानों को 80% तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत 35000 नलकूप का लक्ष्य सरकार की तरफ से रखा गया है यानी कि पहले आओ और पहले पाओ।
- इस योजना के तहत सारी प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से रखी गई है।
- इस योजना में जल संरक्षण को भी ध्यान में रखा गया है उसे पर भी फोकस किया गया है।
- हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल से मदद उपलब्ध है.
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जमीन के दस्तावेज ( LPC 01/01/2023 से पहले कि नहीं होने चाहिए )
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- स्व घोषणा प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (आपकी और आपके खेत की)
- आपके खेत की चिन्हित फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए किसानों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- अब हम पेपर पेज पर जाने के पश्चात आपको आवेदन करें या कृषक आवेदन करें कि ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आप अपनी डिटेल जैसे नाम पता आधार नंबर मोबाइल नंबर आदि भरकर ओटीपी वेरीफिकेशन करना होगा.
- आप अपनी भूमि की डिटेल भरनी होगी..
- अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे.
- अपने आवेदन फार्म का एक बार प्रीवियस चेक करके उसको सफलतापूर्वक सबमिट कर दें और रजिस्ट्रेशन स्लिप का नंबर या उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।
FAQ
योजना के तहत कौन से किस आवेदन कर सकते हैं?
यह योजना बिहार राज्य के खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए है जो पैसों की कमी के कारण अपने खेतों में नलकूप नहीं लगवा सकते.
नलकूप योजना के तहत कितना अनुदान प्रदान किया जाएगा?
इस योजना के तहत किसानों को 50 से 80% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को नलकूप की सुविधा प्रदान करके उनकी फसलों के उत्पादन बढ़ाना और आय में वृद्धि करना है.
Mukhyamantry Niji Nalkup Yojana 2026 के तहत किसानों के नलकूप की गहराई और व्यास कितना होना चाहिए?
इस योजना के तहत किसानों को नलकूप की गहराई 15 से 70 मीटर और व्यास 4 से 5 इंच होना चाहिए।