Lek Ladki Yojana 2026: महाराष्ट्र सरकार दे रही बेटियों को ₹1 लाख से अधिक की वित्तीय सहायता, देखें पात्रता और जल्दी करें आवेदन

Lek Ladki Yojana 2026:

Lek Ladki Yojana 2026: हेलो दोस्तों क्या आप भी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और आपके घर में भी बेटियां हैं जिनकी शिक्षा, स्वस्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए आप हमेशा चिंतित रहते हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एक बेहद महत्वपूर्ण योजना चलाई जाती है जिसका नाम है लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र। यह योजना महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास विभाग महाराष्ट्र द्वारा संचालित की जा रही है।

लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उदद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शिक्षा स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करना है। इसके अंतर्गत महाराष्ट्र में जन्मी बेटियों के जन्म से लेकर 18 वर्ष की उम्र तक ₹1,01,000 की वित्तीय सहायता किस्तों में प्रदान की जाती है । इस आर्टिकल में हम आपको Lek Ladki Yojana 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे योजना का लाभ पात्रता आवेदन प्रक्रिया आदि विस्तार से समझाएंगे इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ने का प्रयास करें।

Lek Ladki Yojana 2026: Overview

योजना का नाम लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र 2026
शुरू की गई महाराष्ट्र सरकार द्वारा
संचालित विभाग महिला व बाल विकास विभाग महाराष्ट्र
राज्य महाराष्ट्र
लाभार्थी पीला /केसरिया राशन कार्ड धारक परिवार की बेटियां
लाभ ₹1,01,000/-
जन्मतिथि 1 जनवरी 2023 के बाद जन्मी बेटियां
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आवेदन स्थान आंगनबाड़ी /बाल विकास कार्यालय
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Lek Ladki Yojana 2026 क्या है ?

लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2023 को शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजना है जिसके जरिए सरकार पीले/ नारंगी राशन कार्ड धारक परिवार की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक कुल ₹1,01,000 की आर्थिक सहायता शिक्षा के अलग-अलग चरणों में 5 किस्तों में प्रदान की जाती है । यह सहायता राशि बालिका के सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है यदि बालिका 18 वर्ष की आयु तक अविवाहित रहती है तो उसे इस सहायता राशि की सबसे बड़ी अंतिम किस्त मिलती है।

यह भी पढ़ें: Bihar Jeevika Nidhi App Loan Yojana 2026: बिहार जीविका दीदी को मिलेगा ₹2 लाख तक का लोन, ₹1 करोड़ 60 लाख जीविका दीदियां उठाएंगी लाभ ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: Bihar Labour Card Scheme 2026: बिहार सरकार लेबर कार्ड धारकों को दे रही 16 योजनाओं का लाभ जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन

Lek Ladki Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य

लेक लाडकी योजना (महाराष्ट्र )को शुरू करने के पीछे महाराष्ट्र सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना तथा उनकी शिक्षा स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और आर्थिक सहायता प्रदान करके बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं और लिंगानुपात को कम करना है। सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजनाएं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना- इस योजना के अंतर्गत लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल के दाखिले से लेकर पढ़ाई के दौरान तक अलग-अलग चरणों में वित्तीय सहायता किस्तों के माध्यम से प्रदान की जाती है।
  • आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना – बालिका की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच इस योजना के तहत बड़ा फंड जैसे ₹75000 तक प्रदान करना ताकि वे उच्च शिक्षा हासिल कर सके ।
  • बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को खत्म करना – इस योजना के जरिए सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अभिभावक बालिका का विवाह 18 वर्ष से पहले ना कर सके क्योंकि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता की बड़ी रकम 18 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात प्रदान की जाएगी परंतु बालिका अविवाहित होनी चाहिए।
  • गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करना – इस योजना का लाभ पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को दिया जाएगा ताकि उनके ऊपर बेटी की शिक्षा स्वास्थ्य और विवाह का आर्थिक बोझ कम पड़ सके।

योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास पीला / केसरिया राशन कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2023 के बाद हुआ होना चाहिए।
  • बालिका का जन्म निजी या सरकारी अस्पताल में और स्थानीय पंजीकरण होना चाहिए।
  • जुड़वा बेटियों के परिवार वालों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • जिन परिवार में एक बेटी है या पहले से बेटों के बाद बेटी जन्मी है तो वह परिवार भी इस योजना के तहत लाभ लेने के पात्र होंगे।

Lek Ladki Yojana 2026 के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता के चरण

चरण मिलने वाली वित्तीय सहायता
जन्म के बाद₹5,000/-
कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर ₹6,000/-
कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर₹7,000/-
कक्षा 11 में प्रवेश लेने पर₹8,000/-
18 वर्ष पूरे होने पर₹75,000/-
कुल ₹1,01,000/-

आवश्यक दस्तावेज

बालिका के लिए जरूरी दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

माता-पिता के लिए जरूरी दस्तावेज :-

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बालिका के साथ माता-पिता के संयुक्त फोटो
  • मोबाइल नंबर

परिवार के लिए जरूरी दस्तावेज:-

  • पीला /केसरिया राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक (आईएफएससी कोड सहित)
  • संतान संख्या का स्वघोषणा पत्र

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या बाल विकास कार्यालय से Lek Ladki Yojana 2026 के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे।
  • अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ अटैच करें।
  • आवेदन फार्म को आंगनवाड़ी सेविका के पास या बाल विकास कार्यालय में अधिकारी के पास जमा करें।
  • आपके आवेदन फार्म का सत्यापन होने के पश्चात सहायता राशि आपके बिल खाते में आनी शुरू हो जाएगी।

FAQ

Lek Ladki Yojana 2026 किस राज्य की बेटियां आवेदन कर सकते हैं

इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र में जन्मी 1 अप्रैल 2023 के बादजन्मी गरीब परिवार की बेटियां आवेदन करने की पात्र होगी।

इस योजना के तहत कितनी सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

इस योजना के तहत पात्र बालिकाओं को कुल ₹1,01,000/- की सहायता राशि पांच किस्तों में प्रदान की जाएगी।

किन परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा?

पीला /केसरिया राशन कार्ड धारक परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Lek Ladki Yojana 2026 की आखिरी किस्त कब प्राप्त होगी?

इस योजना के तहत मिलने वाली आखिरी किस्त बालिका की उम्र 18 वर्ष की पूरी होने के पश्चात ₹75000 प्रदान की जाएगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top