GSSSB Recruitment 2026: Apply Online for 25 Female Health Worker (Class- 3) Post, Check Out Eligibility!!

GSSSB Recruitment 2026

GSSSB Recruitment 2026: दिव्यांग महिला उम्मीदवार जो गुजरात में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं उनके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( GSSSB ) नें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ( female health worker) FHM (class- 3) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 25 रिक्त पदों को भरा जाएगा यह भर्ती विशेष रूप से दिव्यांग ( person with disabilities) महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी।

GSSSB Recruitment 2026: Overview

Organisation Gujarat subordinate Service Selection Board ( GSSSB )
Total Post 25 Post
Post Name female health worker (FHM )class- 3
QualificationSecondary (10th ) pass Higher Secondary (12th) pass recognised board
Age limit 18-40 Years
Application Mode Online
Official websiteClick Here

भर्ती की जानकारी

GSSSB Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन के माध्यम से रखी गई है। योग्य उम्मीदवार 6 जून 2026 से लेकर 20 जून 2026 तक ओजस ( OJAS ) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 तय की गई है। इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 5 वर्षों तक ₹26000 प्रतिमाह फिक्स वेतन दिया जाएगा और उसके बाद नियमित नियुक्ति मिलने पर 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹19900 से ₹63200 तक आकर्षक वेतन से सम्मानित किया जाएगा।

GSSSB Recruitment 2026 के लिए केवल दिव्यांग महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती है पुरुष आवेदन नहीं कर सकते शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक या उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ में female health worker basic training course या ANM course किया होना चाहिए तथा गुजरात नर्सिंग काउंसलिंग का वैध पंजीकरण होना चाहिए, एवं कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान एवं गुजराती और हिंदी भाषा का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित ( MCQ ) परीक्षा आयोजित होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, गणित, करंट अफेयर, और तकनीकी विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे यदि गलत उत्तर होने पर 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Also Read This: Bihar Student Credit Card Yojana 2026: बिहार सरकार दे रही छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए ₹4 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

GSSSB Recruitment 2026 पद की जानकारी

दिव्यांग श्रेणी के अनुसार पदों की संख्या-

दिव्यांग श्रेणीपदों की संख्या
Group A कम दृष्टि 40% से 70% 07
Group B (बाधिर /कम सुनने वाले)06
Group कॉल ( हड्डी, लोकोमोटर,विकलांगता, सेरेब्रल पाल्सी, बौनापन आदि )06
Group द ( बौद्धिक दिव्यंका )03
Group E ( एक से अधिक दिव्यंका )03
कुल पद संख्या 25

Also Read This: Bihar Labour Card Scheme 2026: बिहार सरकार लेबर कार्ड धारकों को दे रही 16 योजनाओं का लाभ जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन

आवश्यक योग्यता

  • जरूरी शैक्षणिक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।
  • व्यावसायिक योग्यता- सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बेसिक ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया होना चाहिए
  • वैकल्पिक योग्यता- सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ANM (सहायक नर्स मिडवाइफ) कोर्स पूरा किया होना चाहिए।
  • पंजीकरण– महिला उम्मीदवार का गुजरात नर्सिंग काउंसलिंग में वैध पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर ज्ञान- महिला उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
  • भाषा का ज्ञान- महिला उम्मीदवार को गुजराती और हिंदी भाषा बोलना, पढ़ना, लिखना और समझना अच्छे से आना चाहिए।
  • लिंग पात्रता – केवल दिव्यांग महिला उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं पुरुष आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम 40 वर्ष
आयु की गणना 2 जून 2026तक

सैलरी

विवरण वेतन
निश्चित वेतन (पहले 5 साल तक)₹26,000/- ( प्रतिमाह )
5 साल बाद प्रतिमाह वेतन ₹19,900- ₹63,200/-
वेतन स्तर लेवल -2
वेतन आयोग 7वें वेतन आयोग
विभाग स्वस्थ एवं परिवार कल्याण विभाग

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
UR / General ₹500/-
Female SC /ST /SEBC /EWS /Divyang ₹400/-
Ex. Serviceman ₹40

चयन प्रक्रिया

  • स्टेज -1 लिखित प्रतियोगिता परीक्षा
  • स्टेज -2 मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी
  • स्टेज -3 दस्तावेज सत्यापन
  • स्टेज -4 अंतिम चयन सूची
  • परीक्षा का प्रकार- कंप्यूटर आधारित टेस्ट(CBRT)/( OMR ) आधारित
  • नेगेटिव मार्किंग- हर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटेंगे.
  • न्यूनतम योग्यता अंक- पार्ट A और पार्ट B दोनों में अलग-अलग अंक 40% अंक लाना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले ऑफिशियल OJAS पोर्टल पर जाएं।
  • अब ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब GSSSB Female Health Worker Recruitment 2026 को सेलेक्ट करें।
  • अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके लॉगिन डिटेल प्राप्त करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
  • आप सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, विकलांगता प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, ए एन एम प्रमाण पत्र, एवं FHW सर्टिफिकेट और गुजरात नर्सिंग काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब सबमिट करने से पहले आपके द्वारा भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और एप्लीकेशन नंबर जनरेट करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,यूपीआई पेमेंट के माध्यम से करें।
  • सबमिट करने के पश्चात एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Online Click Here

Important Dates

Official notification release 01 June 2026
Online application start06 June 2026
Last date to apply20 June 2026

FAQ-

GSSSB Recruitment 2026 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं पास एवं ANM या female health worker का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं Gujarat nursing counselling registration होना चाहिए।

GSSSB Recruitment 2026 के लिए कुल कितने पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं?

इस भर्ती के लिए कुल 25 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी जो की अलग-अलग दिव्यांग श्रेणियां के लिए आरक्षित है।

महिला उम्मीदवार की आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी दी जाएगी?

अपनी योग्यता के आधार पर चयनित हुई महिला उम्मीदवारों को शुरुआती 5 वर्षों तक फिक्स ₹26000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा बाद में नियमित नियुक्ति होने पर 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹19,900 से लेकर ₹62,200 तक वेतन दिया जाएगा।

GSSSB Recruitment 2026 के लिए आवेदन किस प्रकार किया जाएगा?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है उम्मीदवारों को ओजस पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 जून 2026 से शुरू होगी और आगामी 20 जून 2026 तक चलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top