Azim Premji Scholarship 2026: 10वीं-12वीं करने की पश्चात आगे की पढ़ाई करने का सपना देखने वाली छात्राएं जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ने पर मजबूर हो जाती है उनके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Ajim Premji Foundation कोटा 2026 राउंड 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी , यह उन मेधावी छात्राओं के लिए शानदार अवसर था, जो आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की तलाश कर रहे हैं। यह आवेदन प्रक्रिया अभी बंद हो चुकी है।
NOTE :
इस छात्रवृत्ति की आवेदन तिथि समाप्त हो चुकी है, अगले राउंड/वर्ष की सूचना यहां अपडेट की जाएगी
Table of Contents
Azim Premji Scholarship 2026 के अंतर्गत छात्राओं को ₹30,000 तक की आर्थिक सहायता उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रदान की जायगी। यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए जो पढ़ाई में तो अच्छी है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे बढ़ाने में परेशानी महसूस करती हैं यह स्कॉलरशिप छात्राओं को पहले ग्रेजुएशन में डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाती है।
Azim Premji Scholarship 2026 Overview
| योजना का नाम | Azim Premji Scholarship 2026 |
| शुरू की गई | अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा |
| लाभार्थी | 10वीं 12वीं पास मेघावी छात्राएं |
| छात्रवृत्ति | ₹30,000/- |
| उद्देश्य | छात्राओं को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | अजीम प्रेमजी आधिकारिक आवेदन पोर्टल |
Azim Premji Scholarship 2026 क्या है ?
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप वांछित पृष्ठभूमि (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ) की छात्राओं को उच्च शिक्षा( स्नातक/ डिप्लोमा )आदि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली एक छात्रवृत्ति है जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष से ₹30000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति के माध्यम से छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकती है जिसमें ट्यूशन फीस और अन्य खर्चे शामिल हैं। इस छात्रवृति को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समानता लाने की उद्देश्य से चलाया जाता है।
Azim Premji Scholarship 2026 का उद्देश्य
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा (कॉलेज /डिप्लोमा ) आदि की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रतिवर्ष ₹30,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस छात्रवृत्ति का लाभ उन छात्राओं को दिया जाएगा जिन्होंने किसी सरकारी विद्यालय/ महाविद्यालय से 10वीं /12वीं पास किया हो और स्नातक के पहले वर्ष में प्रवेश लिया हो।
छात्रवृत्ति के लाभ
- यह छात्रवृत्ति लड़कियों को उच्च शिक्षा जैसे डिग्री /डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
- इस छात्रवृत्ति के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलता है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी पहल के साथ सरेखित करती है।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि वह उच्च शिक्षा हासिल कर सकें।
- इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत पहले ग्रेजुएशन में प्रतिवर्ष ₹30000 की वार्षिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
छात्रवृत्ति के लिए पात्रता
Azim Premji Scholarship 2026 का लाभ लेने वाली छात्राओं के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिन्हें पूरा करने वाली छात्राएं ही इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं:-
- अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति केवल छात्राएं ही ले सकती हैं।
- छात्राओं ने किसी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं-12वीं कक्षा पास नियमित छात्रा के रूप में की होनी चाहिए।
- छात्रा को किसी सरकारी या निजी कॉलेज विश्वविद्यालय में स्नातक/ डिप्लोमा( 2 से 5 वर्ष की अवधि) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया होना चाहिए।
- छात्रा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार की होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 10th मार्कशीट
- 12th मार्कशीट
- आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
- कॉलेज विश्वविद्यालय में प्रवेश का प्रमाण पत्र
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर ( कोहोर्ट 2026 राउंड 2 ) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब अपनी जानकारी भरे और पात्रता की जांच करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करें।
- अब आपको पंजीकरण फार्म भरना होगा।
- अब आपके लॉगिन आईडी पासवर्ड प्राप्त होगा।
- प्राप्त लॉगिन आईडी पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- लोगिन करने के पश्चात छात्रवृत्ति आवेदन फार्म को भली भांति भरे सभी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- आप अपने जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- अब आपके द्वारा भरे गए आवेदन फार्म की एक बार जांच करें और सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
- सबमिट करने के पश्चात आवेदन पर्ची डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
बहुत सी छात्राएं जल्दबाजी में फॉर्म भरते समय छोटी-छोटी गलतियां कर बैठती हैं, जिसकी वजह से बाद में आवेदन रिजेक्ट हो सकता है या पैसा आने में देरी हो सकती है। नीचे कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं:
- आधार कार्ड में जो नाम, जन्मतिथि और पता लिखा है, वही 10वीं-12वीं की मार्कशीट में भी होना चाहिए। अगर स्पेलिंग में हल्का सा भी फर्क है, तो पहले उसे सुधरवा लें।
- जो बैंक खाता आवेदन में डाल रही हैं, वह आधार से लिंक और चालू हालत में होना चाहिए, क्योंकि छात्रवृत्ति की राशि सीधे इसी खाते में भेजी जाती है।
- फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर वही डालें जो आपके पास चालू हो, क्योंकि OTP और आगे की जानकारी उसी नंबर पर आएगी।
- सभी दस्तावेज साफ स्कैन करके अपलोड करें — धुंधली या टेढ़ी फोटो की वजह से फॉर्म वेरिफिकेशन में अटक सकता है।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सारी जानकारी दोबारा पढ़ लें, क्योंकि सबमिट होने के बाद सुधार करना मुश्किल हो जाता है।
अगर ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखा जाए, तो आवेदन प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाती है और बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
FAQ-
Azim Premji Scholarship 2026 के लिए कौन सी छात्राएं आवेदन करने की योग्य है?
छात्रवृत्ति के लिए 10वीं /12वीं की मेधावी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति को किसके द्वारा चलाया जाता है?
इस छात्रवृत्ति को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा चलाया जाता है जो भारत में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और सामान उपलब्धता लाने में प्रतिबद्ध है।
इस छात्रवृत्ति के तहत कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के तहत वार्षिक ₹30000 की आर्थिक सहायता उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रदान की जाती है।
इस छात्रवृत्ति के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?
छात्राओं ने किसी सरकारी स्कूल कॉलेज से 10वीं /12वीं पास की हो और किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में डिप्लोमा /डिग्री के (2 से 5 वर्ष की अवधि) में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया होना चाहिए
Azim Premji Scholarship 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई थी। इस छात्रवृत्ति की आवेदन तिथि समाप्त हो चुकी है, अगले राउंड/वर्ष की सूचना यहां अपडेट की जाएगी
अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति का उद्देश्य क्या है?
इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को बढ़ावा देना है जो पढ़ाई में अच्छी हो और आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्या उनकी पढ़ाई में बाधा बनती है उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।






Pingback: Assam Police Jail Warder Vacancy 2026: असम जेल बॉर्डर के 138 पदों पर बंपर भर्ती,₹70,000 तक मिलेगी सैलरी आवेदन शुरू - SarkariTips
Pingback: RLBCAU Teaching And Non Teaching Bharti 2026: 75 पदों पर आवेदन शुरू, देखें अंतिम तिथि एवं योग्यता - SarkariTips
Pingback: Pension Scheme Update 2026: वृद्ध,विधवा और विकलांगों के लिए बड़ी खुशखबरी, पेंशन में हुई बढ़ोतरी अब मिलेंगे हर महीन