Bihar Labour Card Scheme 2026: बिहार सरकार लेबर कार्ड धारकों को दे रही 16 योजनाओं का लाभ जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Labour Card Scheme 2026

Bihar Labour Card Scheme 2026: हेलो दोस्तों क्या आप भी बिहार के निर्माण श्रमिक, राजमिस्त्री, प्लंबर, दिहाड़ी मजदूर या मनरेगा मजदूर है और आपके पास भी लेबर कार्ड है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Bihar Labour Card Scheme 2026 के तहत श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक विभाग के द्वारा पंजीकृत लेबर कार्ड धारकों को 16 अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिसकी पूरी जानकारी हम आपके यहां देने वाले हैं।

अक्सर देखा जाता है कि मजदूर भाई बहन सरकार द्वारा मिलने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं और लाभ से वंचित रह जाते हैं तो ऐसे में Bihar Labour Card Scheme 2026 क्या है, इसके लिए आवेदन किस प्रकार करना होगा, दस्तावेज क्या लगेंगे, कितना लाभ मिलेगा, किन योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा जिसकी पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक हम आपको इस आर्टिकल में साझा करने वाले हैं इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और ऐसे ही नए-नए अपडेट जानने के लिए www.sarkaritips.com पर विजिट करें।

Bihar Labour Card Scheme 2026: Overview

योजना का नाम बिहार लेबर कार्ड योजना 2026
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
लाभार्थी बिहार के निर्माण श्रमिक
योजना का प्रकार सरकारी योजना
कुल योजनाओं का लाभ 16 योजनाएं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Bihar Labour Card Scheme 2026 क्या है ?

बिहार लेबर कार्ड योजना 2026 के तहत पंजीकृत श्रमिकों को श्रम संसाधन प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अंतर्गत बिहार के भवन निर्माण एवं सननिर्माण कार्यकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिया जाता है लेकिन इन योजनाओं का लाभ उनको बिहार लेबर कार्ड स्कीम के तहत दिया जाता है। इसमें पंजीकृत श्रमिकों को ₹5000 की वित्तीय सहायता (पोशाक एवं औजार ) खरीदने के लिए और ₹5000 से लेकर ₹20000 तक की सहायता बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जाती है

यह भी पढ़ें: Jharkhand JPSC Lecturer Recruitment 2026: झारखंड में लेक्चरर के 349 पदों पर बंपर भर्ती, ₹57,000 से अधिक सैलरी देखें योग्यता एवं अंतिम तिथि

यह भी पढ़ें: GSSSB Supervisor Instructor Recruitment 2026: सुपरवाइजर इंस्ट्रक्टर के 200+ पदों पर बंपर भर्ती,₹92000 से अधिक सैलरी जल्दी करें अप्लाई

Bihar Labour Card Scheme 2026 का उद्देश्य

बिहार लेबर कार्ड योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है एवं उन्हें चिकित्सा संबंधित सहायता भी देना है इसके अलावा इस कार्ड के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता दी जाती है एवं उनका सस्ते दरों पर आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाती है एवं औजार खरीदी के लिए भी सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता मिलती है।

बिहार लेबर कार्ड योजना की योजना की मुख्य विशेषताएं एवं लाभ

Bihar Labour Card Scheme 2026 की प्रमुख विशेषताएं एवं लाभ है जो श्रमिकों को प्राप्त होते हैं जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

  • वित्तीय मदद प्राप्त होना- इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को प्रतिवर्ष ₹5000 की वित्तीय राशि प्राप्त होती है।
  • औजार की खरीदी में सहायता- योजना के तहत राजमिस्त्री बढ़ई आदि श्रमिकों को औजार खरीदने के लिए ₹15000 तक की विधि सहायता दी जाती है।
  • बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली मदद- लेबर कार्ड के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को ₹5000 से लेकर ₹20000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • चिकित्सा सहायता – स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं एवं चिकित्सा के लिए भी इस इस कार्ड के अंतर्गत सहायता दी जाती है और साइकिल के लिए ₹3.500 की वित्तीय सहायता मिलती है
  • मासिक पेंशन- लेबर कार्ड योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात प्रतिमाह ₹1000 की पेंशन प्राप्त होती है।

लेबर कार्ड श्रमिकों की सूची में आने वाले निर्माण श्रमिक

  • राजमिस्त्री
  • टाइल्स मिस्त्री
  • मनरेगा श्रमिक
  • बढ़ई
  • पेंटर
  • रेजा
  • हेल्पर
  • लोहार
  • ईद निर्माण मजदूर
  • बिजली मिस्त्री
  • सेंटिंग मिस्त्री
  • वेल्डर
  • कंक्रीट मिक्सर
  • रोलर चालक

Bihar Labour Card Scheme 2026 के अंतर्गत वाली 16 योजनाओं की सूची

  • शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
  • विवाह के लिए वित्तीय सहायता
  • मातृत्व लाभ
  • नगद पुरस्कार
  • औजार खरीदी के लिए सहायता
  • पेंशन
  • मृत्यु लाभ
  • परिवार पेंशन
  • पितृत्व लाभ
  • दाह संस्कार के लिए
  • साइकिल क्रय
  • चिकित्सा सहायता
  • भवन मरमती अनुदान
  • विकलांग सहायता पेंशन
  • वार्षिक वस्त्र सहायता
  • वार्षिक चिकित्सा सहायता

अलग-अलग योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ एवं सहायता

योजनाओं के नाम मिलने वाली सहायता एवं लाभ
वार्षिक वस्त्र सहायता योजना प्रतिवर्ष ₹5000 की आर्थिक सहायता
शिक्षा के लिए सहायता योजना श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए ₹5000 से लेकर ₹10000 और ₹20000 तक की आर्थिक सहायता ट्यूशन फीस राशि दी जाती है।
औजार क्रय योजना औजार खरीदने के लिए अधिकतम ₹15000 तक की आर्थिक सहायता।
पेंशन योजना ₹1000 प्रति माह पेंशन
मातृत्व लाभ योजना 90 दिनों की न्यूनतम मजदूरी के बराबर सहायता
नकद पुरस्कार योजना मैट्रिक में 60% या उससे अधिक अंक लाने पर ₹10000 ₹15000 और ₹25000 तक की आर्थिक सहायता पुरस्कार के रूप में।
पेंशन योजना फैशन धारी की मृत्यु होने के पश्चात परिवार को 50% पेंशन
पितृत्व लाभ ₹6000 की सहायता
साइकिल क्रय योजना एक बार साइकिल खरीदी पर ₹3,500 राशि
दाह संस्कार योजना ₹5000 की आर्थिक मदद
वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना प्रतिवर्ष ₹3000 की आर्थिक सहायता
चिकित्सा सहायता मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के बराबर
भवन बरामती अनुदान योजना एक बार में ₹20000 की मदद
विकलांगता पेंशन योजना स्थाई विकलांगता ₹75,000 एक मुश्त ₹1000 प्रति माह
आशिक विकलांगता
₹50,000 एक मुश्त
विवाह लाभ योजना 2 वयस्क पुत्री के लिए ₹50000 की सहायता
मृत्यु लाभ प्राकृतिक मृत्यु होने पर ₹2 लाख
दुर्घटना मृत्यु होने पर ₹4 लाख

योजना के लिए पात्रता एवं मानदंड

Bihar Labour Card Scheme 2026 लाभ लेने के लिए बिहार सरकार की तरफ से कुछ पात्रता एवं मानदंड निर्धारित किए गए हैं जिन्हें पूरा करने वाले श्रमिक इस योजना के लाभ ले सकते हैं:-

  • आवेदक श्रमिक बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • श्रमिक निर्माण कार्य में जुदा होना चाहिए।
  • श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिक ने कम से कम 90 दोनों का निर्माण कार्य किया हो।
  • श्रमिक निर्माण एवं संननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • लेबर कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासवर्ड साइज फोटो
  • संबंधित योजना से जुड़े हुए प्रमाण पत्र दस्तावेज बैंक खाता पासबुक

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे Officer, Labour, CSC
  • इन तीन विकल्प में से आपको Labour के विकल्प का चयन करना होगा।
  • आप रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नाम जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के बाद संबंधित योजना का चयन करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें ।
  • आवेदन फार्म को चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट करे और रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाले

FAQ

Bihar Labour Card Scheme 2026 कितनी योजनाओं का लाभ मिलेगा?

लेबर कार्ड के अंतर्गत 16 कल्याणकारी योजना का लाभ दिया जाता है।

इस योजना का लाभ किसे दिया जाएगा

Bihar Labour Card Scheme 2026 का लाभ श्रमिक ले सकते हैं।

शिक्षा योजना के तहत कितनी सहायता मिलेगी?

श्रमिकों की बच्चों की शिक्षा के लिए ₹5000 और ₹10000 तक की सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top