KCC Loan Apply Online 2026: हेलो दोस्तों अगर आप भी एक किसान है और खेती-बाड़ी से जुड़े खर्चों को लेकर परेशान और चाहते हैं कि कोई ऐसा लोन मिल जाए जो की आसान भी हो और ब्याज दर भी कम हो तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई जी हां Kissan Credit Card ( KCC ) योजना आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है।
Table of Contents
इस सरकारी योजना के तहत किसान भाई ₹5 लाख तक का लोन बिना किसी बड़ी गारंटी के आसानी से वह भी बहुत कम ब्याज दर पर घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं ।KCC Loan Apply Online 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, योजना का उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज, सब कुछ विस्तार से और आसान भाषा में आर्टिकल में बताया जाएगा इसलिए आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें।
KCC Loan Apply Online 2026: Overview
| योजना का नाम | किसान क्रेडिट कार्ड ( KCC ) योजना 2026 |
| शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
| लाभार्थी | भारत के सभी किसान |
| लोन राशि | ₹5 लाख तक का लोन |
| ब्याज दर | 4% से 7% (सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी के बाद) |
| गारंटी की जरूरत | 1.6 लाख तक बिना गारंटी उससे ज्यादा का बैंक के नियमों के अनुसार |
| उद्देश्य | किसानों को खेती-बड़ी मछली पालन पशुपालन आदि के लिए आर्थिक मदद करना और प्रोत्साहित करना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
KCC Loan Apply Online 2026 योजना क्या है?
किसान क्रेडिट कार्ड योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जो कि किसानों को उनकी खेती बाड़ी और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए सस्ते और आसान दर पर ऋण उपलब्ध कराती है। KCC एक प्रकार का क्रेडिट कार्ड होता है जिसे किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इस्तेमाल करके ₹5 लाख तक का लोन बिना किसी बड़ी गारंटी के प्राप्त कर सकते हैं जो कि वह अपनी फसलों की लागत उर्वरक बीज कृषि उपकरण पशुपालन तथा कृषि के अन्य खर्चों के लिए उपयोग में ले सकते हैं ।
KCC Loan Apply Online 2026 योजना का उद्देश्य
किसान क्रेडिट कार्ड लोन योजना को शुरू करने की पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़े खर्चों पशुपालन तथा अनेक कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है KCC के तहत मिलने वाले लोन को यदि किसान सही समय पर चुकता कर देती है तो उन्हें सरकार द्वारा 4% की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाती जिससे कि वह बिचौलियों से लोन लेकर अधिक से अधिक ब्याज देने से बच जाते हैं और सीधा बैंक में जाकर KCC Loan Apply Online 2026 के तहत अपनी खेती-बाड़ी के लिए लोन ले सकते हैं।
KCC योजना के तहत मिलने वाले लाभ
- 5 लाख तक का लोन मिलना- KCC योजना के तहत किसानों को ₹5 लाख तक का लोन बिना किसी बड़ी गारंटी के प्राप्त होता है, जिससे कि वह अपनी खेती बाड़ी, बागवानी, मछली पालन, पशुपालन, तथा कृषि से जुड़े अन्य खर्चो एवं गतिविधियों के लिए उपयोग में ला सकते हैं
- कम ब्याज दर पर लोन मिलना –KCC योजना के तहत किसानों को बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है आमतौर पर 7% ब्याज दर पर किसानों को लोन दिया जाता है, लेकिन अगर किसान अपने लोन का भुगतान सही समय पर कर देते हैं तो उनको 4% की अतिरिक्त छूट भी दी जाती है जिससे कि किसानों को बहुत लाभ होता है।
- ऋण का पुनर भुगतान आसान होना– KCC लोन योजना के तहत लोन मिलने के पश्चात उसका भुगतान बहुत लचीला और आसान होता है किसान अपनी आय के अनुसार अपनी सुविधा के हिसाब से किस्ते बनवा सकते हैं।
- बीमा की सुविधा मिलना – KCC योजना के अंतर्गत किसानों को फसल बीमा और दुर्घटना बीमा दिया जाता है जिससे कि अपरिचित दुर्घटना होने पर वित्तीय सुरक्षा मिल सके और किसानों को बीमा का लाभ मिल सके
- एटीएम जैसी सुविधा मिलना –KCC कार्ड एक तरह का एटीएम कार्ड की तरह काम करता है जिससे कि किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुसार जरूरत पड़ने पर पैसा निकाल सकते हैं।
- कोई संपत्ति या बड़ी गारंटी की जरूरत नहीं- KCC लोन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को किसी बड़ी संपत्ति या गारंटी लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है 1.6 लाख तक का लोन किस बिना किसी गारंटी के लिए सकते हैं इससे उन्हें बहुत लाभ मिलता है।
- अन्य सरकारी योजनाओं के मिलेंगे लाभ- KCC लोन योजना का लाभ लेने के साथ-साथ किसानों को आने सरकारी योजना को लाभ जैसे उर्वरक सब्सिडी और बीमा सुविधा आदि प्रदान की जाती है।
योजना के लिए पात्रता एवं मानदंड
- योजना का लाभ लेने वाला आवेदक किसान भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान आवेदक की उम्र 18 से 75 वर्ष के बीच हो सकती है लेकिन ₹60 + उम्र वाले किसान को (Co Applicant ) जरूरी है ।
- किसान के पास खुद की या फिर किराए की खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- आवेदक किस की क्रेडिट हिस्ट्री साफ होनी चाहिए (कोई भी डिफॉल्ट नहीं हो)
- भूमि रहित किसान JLG ग्रुप के पहले से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
KCC Loan Apply Online 2026 के लिए ब्याज दरें
| श्रेणी | ब्याज दर |
| समानता ब्याज दर | 7% वार्षिक |
| समय पर भुगतान करने पर | 3% की वार्षिक छूट |
| समय पर पूरा लोन चुकाने पर कुल ब्याज दर | 4% वार्षिक |
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- भूमि के दस्तावेज (खसरा, खतौनी,पत्ता आदि )
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की )
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- सा आवेदक यदि आवेदक किस की उम्र (60 + हो तो)
आवेदन प्रक्रिया (ऑनलाइन)
- इस योजना का लाभ केवल वही किस ले सकते हैं जो पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किस को सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब KCC के ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक करें और CSC ( common service centre ) के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अब आवेदन फार्म में की सभी जरूरी जानकारी भरकर सफलतापूर्वक सबमिट कर दें.।
- भरे गए आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी प्रिंट आउट निकालना और अपने सभी जरूरी दस्तावेज के साथ अटैच करके बैंक शाखा में जमा कर दें.।
- अब बैंक शाखा प्रबंधक आपके आवेदन फार्म की जांच करेंगे यदि आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी सही पाई जाती है तो आपके लोन की मंजूरी दे दी जाएगी और आपके खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया (ऑफलाइन )
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा जहां आपका पहले से खाता मौजूद है.
- अब बैंक शाखा में जाने के पश्चात आपको KCC लोन का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा यहां आवेदन फार्म बैंक प्रबंधक से मांग भी सकते हैं या ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं.
- अब आपको अपना आवेदन फार्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी और सभी जरूरी दस्तावेज जो ऊपर दिए गए हैं हमको अटैच करके बैंक शाखा प्रबंधक को देना होगा।
- बैंक शाखा प्रबंधक आपके द्वारा दिए गए आवेदन फार्म की जांच करेगा यदि आपके द्वारा दिए गए सभी जानकारी सही मानी जाती है और आपको लोन देने योग्य मानते हैं तो वह आपको लोन अप्रूव कर देंगे।
- और आपके खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
FAQ
KCC योजना का लाभ कौन ले सकते हैं?
इस योजना का लाभ किसानों को दिया जाएगा.
कौन-कौन से किसान KCC योजना का लाभ ले सकते हैं?
जो किसान पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ ले रहे हैं वहीं इस योजना के लाभ लेने के पात्र होंगे।
KCC Loan Apply Online 2026 के तहत कितना लोन मिलेगा?
इस योजना के तहत किसानों को बिना किसी गारंटी के 5 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है?
यह लोन किसानों को किस मकसद के लिए दिया जाता है?
इस लोन राशि का उपयोग किसान खेती-बाड़ी से जुडी गतिविधियों पशुपालन, मछली पालन अन्य कृषि कार्यों के लिए कर सकते हैं।