PM Vishwakarma Yojana 2026: हेलो दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि श्रम संसाधन विभाग की तरफ से एक बहुत ही महत्वपूर्ण और खास योजना चलाई जाती है जिसका नाम है पीएम विश्वकर्म योजना, इस योजना के तहत सरकार पारंपरिक कारीगरों / शिल्पकारों को उनका स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण औजार देने या औजार खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ऐसे नागरिक जो खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं वह जल्द से जल्द इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
PM Vishwakarma Yojana 2026 के तहत लाभ लेने के लिए आपको किस प्रकार आवेदन करना होगा इसके लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी तथा आपके पास कौन-कौन सी पात्रता होनी चाहिए इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी आर्टिकल में बहुत ही आसान भाषा में और विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें और सही समय पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
PM Vishwakarma Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | PM Vishwakarma Yojana 2026 ( टूलकिट योजना ) |
| शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
| लाभार्थी | देश के पारंपरिक शिल्पकार कारीगर |
| उद्देश्य | कारीगरों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना |
| लाभ | ₹15,000/- +( कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराना) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
PM Vishwakarma Yojana 2026 क्या है ?
पीएम विश्वकर्मा योजना 17 सितंबर 2023 को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के तहत देश के ऐसे नागरिक जो या तो पारंपरिक शिल्पकार या कारीगर है या उससे जुड़े काम करना चाहते हैं उन्हें बिना किसी गारंटी के ( Collateral free ))₹3 लाख तक का सस्ता लोन उपलब्ध कराया जाता है, साथ में कौशल प्रशिक्षण एवं (₹15000 टूलकिट वाउचर) और बाजार सहायता प्रदान की जाती है, इस योजना में 18 विभिन्न व्यवसायों को शामिल किया गया है।
PM Vishwakarma Yojana 2026 का उद्देश्य
पीएम विश्वकर्म योजना को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पारंपरिक कार्यक्रम शिल्पकारों को उनके कौशल को निखरना और उन्हें बढ़ावा देना है. जिसके तहत कारीगरों को उनका स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बिना किसी गारंटी के ₹3 लाख तक का (5%) ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है और आधुनिक औजार खरीदने के लिए (टूलकिट ब्राउज़र ₹15000 ) प्रधान कराया जाता है।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
- इस योजना के तहत कारीगरों को मुक्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है और प्रशिक्षण पूरा होने के पश्चात सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।
- आधुनिक औजारों ( Toolkit ) को खरीदने के लिए ₹15000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
- इस योजना के तहत कारीगरों को ब्रांडिंग, मार्केटिंग और क्वालिटी सर्टिफिकेशन के माध्यम से उन के उत्पादों को बाजार से जोड़ा जाता है।
- खुद का कारोबार शुरू करने के लिए पैसों की आवश्यकता करने पर उन्हें सरकार की तरफ से ₹1लाख का ऋण (18 महीने ) के लिए उसके पश्चात ₹2 लाख का ऋण (30 महीने) के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं ।
- डिजिटल प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए प्रति लेन देन ₹1 और अधिकतम ₹100 लेनदेन तक दिया जाता है।
इन व्यवसाययों के तहत मिलेगा लाभ
- कारपेंटर
- नाई
- मोची
- धोबी
- कुम्हार
- अस्त्र बनाने वाले
- नाव बनाने वाले
- डलिया चटाई झाड़ू बनाने वाले
- सुनार
- मूर्तिकार
- हथोड़ा और टूलकिट बनाने वाले
- पारंपरिक गुड़िया खिलौने बनाने वाले
- मछली का जाल बनाने वाले
- दर्जी
- राजमिस्त्री
- मालाकार
- लोहार
- ताला बनाने वाले
योजना के लिए पात्रता
- पूरे देश के सभी राज्यों के निवासी इस योजना के तहत लाभ लेने के पात्र होंगे।
- इस योजना का लाभ लेने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तक होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत लाभ केवल पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को ही दिया जाएगा।
- जो भी व्यक्ति इस योजना के तहत चयनित कामों को करना चाहते हैं वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- कार्य कौशल संबंधित प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
आवेदन प्रक्रिया
- पीएम विश्वकर्म योजना का आवेदन ऑनलाइन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाना होगा।
- वहाँ जाने के पश्चात CSC संचालक से इस योजना से संबंधित आवेदन करने के लिए कहना होगा।
- इसके बाद उसके द्वारा अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- आपके सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- और अपने आवेदन फार्म को सफलतापूर्वक चेक करने के पश्चात सबमिट कर दें।
PM Vishwakarma Yojana 2026 ऐसे अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको नीचे योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब वहां जाने के बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने कई सारे ऑप्शन खुलकर आएंगी जहां आपको application /beneficiary login के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- जहां से आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
FAQ
PM Vishwakarma Yojana 2026 के लिए कौन-कौन सी पत्रताएं होनी चाहिए?
इस योजना के लिए कारीगर हस्तशिल्प और पारंपरिक कारों से जुड़ा होना चाहिए और वह भारतीय नागरिक होना चाहिए।
इस योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?
योजना के तहत कारीगरों को ₹15000 की वित्तीय सहायता टूलकिट खरीदने के लिए उपलब्ध कराई जाती है इसके अलावा अन्य कौशल प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है।
पीएम विश्वकर्म योजना को शुरू करने की पीछे सरकार का उद्देश्य क्या है?
सरकार का मुख्य अध्यक्ष पारंपरिक कारीगरों शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें कब पारंपरिक कामों के लिए प्रोत्साहित करना है।
PM Vishwakarma Yojana 2026 का लाभ किस राज्य के निवासी ले सकते हैं?
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है जो कि देश के सभी राज्य के नागरिक इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।