Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026: जैसा कि आप जानते हैं कि आज भी बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो पढ़ी-लिखी और हुनर बंद है लेकिन इसके बावजूद भी वह घर की जिम्मेदारियां बच्चों की परवरिश और अनेक कारणों की वजह से घर से बाहर जाकर नौकरी करने में असमर्थ रहती है। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना ।
Table of Contents
राज्य सरकार द्वारा की गई इस पहल के तहत महिलाओं को घर बैठे काम दिया जा रहा है जिससे कि वह अपने योग्यता, रुचि और सुविधा के हिसाब से काम को चुन सकती है और महीने में 25-30 हजार तक अर्जित कर सकती है। यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो घर से बाहर नहीं जा सकती और कुछ करके अपने दम पर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026: Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2026 |
| शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| प्रबंधित विभाग | महिला सशक्तिकरण विभाग |
| राज्य | राजस्थान |
| उद्देश्य | महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना |
| काम का माध्यम | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
| सैलरी | ₹15,000-₹30,000/- |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026 क्या है ?
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026 राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई है इस योजना के जरिए महिलाएं घर बैठे अपने योग्यता रुचि और सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन कार्य कर सकती हैं जिसमें कई प्रकार के कार्य शामिल है जैसे कंप्यूटर टाइपिंग, डाटा,एंट्री कंटेंट राइटिंग, सिलाई, कढ़ाई आदि इस योजना के माध्यम से महिलाएं घर बैठे काम करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar NMMS Scholarship 2026: आठवीं पास छात्रों को मिलेगी ₹12000 स्कॉलरशिप, आवेदन शुरू देखें पात्रता दस्तावेज
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026 का उद्देश्य
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026 को शुरू करने की पीछे राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण के साथ रोजगार से जोड़ना है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके और घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। इस योजना के तहत महिलाओं की आमदनी उनकी योग्यता और समय पर निर्भर करती है।
योजना के अंतर्गत आने वाले कार्य और कमाई
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026 के अंतर्गत महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार कार्य मिलते हैं जिन महिलाओं को कंप्यूटर की जानकारी होती है उन्हें डाटा एंट्री, टाइपिंग, कंटेंट राइटिंग, ऑनलाइन सपोर्ट जैसे कार्य उपलब्ध कराए जाते हैं जिसमें उनकी सैलरी स्थिर रहती है। जबकि घरेलू कौशल वाली महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, हैंडीक्राफ्ट, पैकिंग जैसे कार्य दिए जाते हैं इसमें महिलाओं की आय उनके कौशल और उनके समय पर निर्भर करती है हालांकि महिलाएं घर बैठे ₹15000 से लेकर ₹25000 तक आसानी से कमा सकती हैं।
योजना के लाभ
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026 के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं।
- महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर मिलना।
- महिलाओं को उनकी योग्यता, रुचि और कौशल के अनुसार कार्य प्राप्त होना।
- इस योजना के तहत महिलाएं घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ रोजगार भी प्राप्त कर सकती हैं।
- योजना के अंतर्गत महिलाएं अपने कौशल और समय के हिसाब से ₹15000 से लेकर ₹25000 तक कमा सकते हैं।
योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महिला को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकशुदा, पतित्यागता, दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उनको एक आय का मजबूत सहारा मिल सके।
- महिलाओं के पास योग्यता और कौशल होना जरूरी है जैसे कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान टाइपिंग, कंटेंट राइटिंग , सिलाई, कढ़ाई, हैंडीक्राफ्ट, पैकिंग आदि।
- महिलाओं के पास सक्रिय मोबाइल नंबर और आधार से लिंक बैंक खाता होना चाहिए ताकि कार्य से जुड़ी बातें और भुगतान में आसानी हो।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- ईमेल आईडी
आवेदन प्रक्रिया
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- आप अपने आधार कार्ड और जन आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करके सत्यापन करना होगा जिसको ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर आएगा।
- अब आवेदन फार्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भर और अपने आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- अब आपके सामने कार्य से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित होगी जिसे आप अपने रुचि योग्यता और अनुभव के अनुसार चुन सकते हैं।
- अब अपने आवेदन फार्म को सबमिट कर दें।
- समित करने के पश्चात एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिससे आगे की जानकारी को देखा जा सकता है।
- अगर आपका चयन हो जाएगा तो आपके मोबाइल नंबर या ईमेल पर कार्य से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।
FAQs
मुख्यमंत्री महिला वर्क फ्रॉम होम योजना किसके द्वारा शुरू की गई है?
यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
इस योजना के तहत महिलाएं महीने का कितना कमा सकती हैं?
महिलाओं की कमाई उनके कार्य और कार्य को देने वाले समय पर निर्भर करेगी हालांकि महिलाएं ₹15 से₹ 25000 तक कमा सकते हैं।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु कितनी होनी चाहिए?
महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए ताकि वह कार्य और सभी गतिविधियों को अच्छे से समझ सके।
इस योजना के अंतर्गत कौन-कौन से कार्य शामिल है?
इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कार्य शामिल किए गए हैं जिन्हें कंप्यूटर का ज्ञान है उनके लिए टाइपिंग डाटा एंट्री कंटेन राइटिंग कस्टमर सपोर्ट तथा घरेलू महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई हैंडीक्राफ्ट पैकिंग आदि शामिल है।