Bihar NMMS Scholarship 2026: आठवीं पास छात्रों को मिलेगी ₹12000 स्कॉलरशिप, आवेदन शुरू देखें पात्रता दस्तावेज

Bihar NMMS Scholarship 2026: हेलो दोस्तों अगर आपने भी इस वर्ष 8वीं पास की है और 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है । जी हां दरअसल स्टेट काउंसलिंग ऑफ़ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ( SCERT ) बिहार की तरफ से नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप ( NMMS) का अधिकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके तहत योग्य छात्रों को प्रतिवर्ष ₹12000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने के अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 ते की गई है स्कॉलरशिप से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, एग्जाम डेट,की जानकारी आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़िए।

Bihar NMMS Scholarhiip 2026 Overview

योजना का नामराष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) Scholarship 2026
संचालित विभाग स्टेट काउंसलिंग का एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ( SCERT ) बिहार
लाभार्थी नौवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं
लाभ राशि₹12000 प्रति वर्ष ( 1000 प्रति माह )
आवेदन प्रारंभ 26 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026
राज्य बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
चयन प्रक्रियाMAT + SAT योग्यता एवं दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटयह भी पढ़ें

Bihar NMMS Scholarship 2026 क्या है ?

बिहार नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्टेट काउंसलिंग का एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ( SCERT ) बिहार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जिसको आठवीं पास करके 9वी कक्षा में अध्यनरत छात्र -छात्राओं के लिए शुरू किया गया है इस छात्रवृत्ति के लाभ लेने के लिए छात्रों को कुछ परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है यदि वह उन परीक्षाओं में सफल आते हैं तब इन्हें कक्षा 9 से कक्षा बारहवीं तक प्रतिवर्ष ₹12 000 रुपए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें: BTSC JE Recruitment 2026: 2809 पदों पर पक्की सरकारी नौकरी ₹1लाख से अधिक सैलरी के आवेदन शुरू,देखें पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: Pension Scheme Update 2026: वृद्ध,विधवा और विकलांगों के लिए बड़ी खुशखबरी, पेंशन में हुई बढ़ोतरी अब मिलेंगे हर महीने ₹5000

Bihar NMMS Scholarship 2026 का उद्देश्य

बिहार नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप ( NMMSS ) को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेघावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत कक्षा 9वी से कक्षा 12 तक ₹12000 की छत्रपति प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

छात्रवृत्ति के लाभ

  • इस छात्रवृत्ति के तहत प्रतिवर्ष ₹12000 (1000 प्रतिमाह ) छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • चयनित छात्रों को यह छात्रवृत्ति कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक प्रदान की जाती है ( बशर्ते छात्र पढ़ाई जारी रखें)
  • यह छात्रवृत्ति छात्रों के सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर होती है।
  • इस छात्रवृत्ति के लाभ से आर्थिक कमजोरी के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आती है।

छात्रवृत्ति के लिए पात्रता

  • छात्र-छात्रा वर्तमान समय में कक्षा आठवीं में सरकारी या किसी सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में अध्यनरत होना अनिवार्य है।
  • छात्रों का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है
  • शैक्षणिक सत्र ( 2025 -26) कक्षा 7वीं में 55% अंक लाना अनिवार्य है ।
  • एससी /एसटी के छात्रों के लिए 50% अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्र का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • छात्र बिहार राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।
  • आवेदन कर सकते समय छात्र-छात्राओं के पास सभी प्रमुख दस्तावेज प्रमाणित होने चाहिए।

Bihar NMMS Scholarship 2026 के तहत पूरे भारत में कुल छात्रवृति

  • इस छात्रवृत्ति के तहत पूरे भारत में कुल 1,00,000 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • बिहार राज्य के लिए कुल 5,433 छात्रवृत्तियों का कोटा निर्धारित किया गया है।
  • बिहार राज्यों को मिले कोटे के अनुसार अलग-अलग जिले में छात्रवृत्ति तय की जाएगी।
  • बिहार में कुल 5,433 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो)
  • स्कूल द्वारा जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • कक्षा सातवीं की मार्कशीट
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले बिहार SCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • अब वहां पर NMMSS के विकल्प का चयन करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक लॉगिन आईडी पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • प्राप्त हुए लॉगिन आईडी पासवर्ड की सहायता से NMMSS पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब NMMSS के एप्लीकेशन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरे।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को सावधानीपूर्वक सबमिट कर दें।
  • और रजिस्ट्रेशन स्लिप का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित।

परीक्षा एवं आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 26 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम 15 फरवरी 2026
NMMSS एडमिट कार्ड जारी 3 मार्च 2026 से 8 मार्च 2026
NMMSS परीक्षा तिथि 8 मार्च 2026
NMMSS आंसर की 13 मार्च 2026
NMMSS रिजल्ट जून 2026

FAQ-

Bihar NMMS Scholarship 2026 की लास्ट डेट क्या है?

बिहार NMMSS की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026

बिहार NMMSS के लिए आवेदन कहां से करना होगा?

बिहार स्टेट काउंसलिंग का एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ( SCERT ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

बिहार एनएमएमएसएस के आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू हुई है?

26 जनवरी 2026 से

Bihar NMMS Scholarship 2026 के तहत किन छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी?

कक्षा आठवीं पास करके 9वी में अध्यनरत छात्र को छात्राओं को प्रति वर्ष ₹12000 छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.।

बिहार NMMSS की परीक्षा तिथि क्या है?

Bihar NMMS Scholarhiip 2026 की परीक्षा तिथि 8 मार्च 2026 से की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top