Bihar Student Credit Card Yojana 2026: हेलो दोस्तों क्या आप बिहार के रहने वाले हैं और आपने भी 12वीं कक्षा पास की है और आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्या आपकी आगे की पढ़ाई में बाधा बन रही है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2026 आपके लिए एक बेहतर अवसर साबित हो सकती है। बिहार सरकार छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण प्रदान कर रही है।
Table of Contents
बिहार सरकार की इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इस योजना के तहत छात्रों को ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण दिया जाएगा यानी कि छात्रों को उतना ही पैसा वापस करना होगा जितना उन्होंने लिया है इस ऋण के माध्यम से छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक एवं अन्य कोर्स कर सकेंगे, और लोन की EMI छात्रों को तब देनी होगी जब उनकी शिक्षा पूरी हो जाएगी ताकि वह अपना करियर सेट कर सके। योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Bihar Student Credit Card Yojana 2026: Overview
| योजना का नाम | बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ( BSCCY ) 2026 |
| शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
| संचालित विभाग | शिक्षा विभाग बिहार |
| लाभार्थी | बिहार की 12वीं पास छात्र |
| लोन राशि | अधिकतम ₹4 लाख |
| ब्याज दर | 0% ( पूरी तरह ब्याज मुक्त ऋण ) |
| लोन चुकाने की अवधि | 7 से 10 वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन+DRCC |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.7nishchay.yuvaupmission.bihar.gov.in |
Bihar Student Credit Card Yojana 2026 क्या है ?
Bihar Student Credit Card Yojana 2026 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत गरीब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए ₹4 लाख तक का ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण ( Loan ) उपलब्ध कराया जाता है ताकि विद्यार्थी ( बीटेक, एमबीए, मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक ) आदि हाई एजुकेशन हासिल कर सके। इस योजना के तहत ऋण ब्याज मुक्त होता है छात्रों को उतना ही ऋण चुकाना होता है जितना उन्होंने लिया है।
Bihar Student Credit Card Yojana 2026 का उद्देश्य
Bihar Student Credit Card Yojana 2026 को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेघा की छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रेजुएशन टेक्निकल प्रोफेशनल आदि कोर्स हासिल करने के लिए सक्षम बनाना एवं ₹4 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करा के आर्थिक बाधाओं को दूर करना है। यह ऋण छात्रों को ब्याज मुक्त मिलता है ताकि छात्र बिहार राज्य या अन्य किसी राज्य में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
योजना के लाभ
- ₹4 लाख तक का लोन – इस योजना के अंतर्गत छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए चार लाख तक का लोन दिया जाता है।
- 0% Intrest ( ब्याज मुक्त ऋण )- छात्रों को यह ऋण पूरी तरह ब्याज मुक्त दिया जाता है उन्हें उतनी ही राशि वापस देनी होगी जितनी उन्हें प्राप्त होगी।
- 40+ कोर्स के लिए मिलेगा लोन-BSCCY के अंतर्गत छात्रों को 40 से अधिक कोर्स जैसे ( MBA, MBBS, B. Tech, Pollytechnic, Medical Management ) आदि शामिल है।
- पढ़ाई पूरी होने के बाद EMI शुरू– इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्ति के पश्चात EMI देनी होगी।
- लंबी और आसान लोन अवधि – इस योजना के अंतर्गत छात्रों को 7 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की लंबी अवधि के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है।
- आर्थिक रूप से कमजोर को प्राथमिकता- इस योजना के अंतर्गत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी।
योजना के लिए पात्रता
- आवेदक छात्र को बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- (UG ) के लिए 12वीं पास होना चाहिए।
- ( Pollytechnic ) के लिए 10वीं पास होना चाहिए।
- (PG ) करने के लिए छात्रों की अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए।
- ( UG ) करने के लिए छात्रों की अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए।
- छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में एडमिशन लेना जरूरी है।
- जिन कॉलेज में एडमिशन लिया हो वह कॉलेज (AICTE /UGC /NAAC ) आदि से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए ।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- ऐडमिशन लेटर
- फीस रशीद
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Bihar Student Credit Card Yojana 2026 के लिए महत्वपूर्ण बिंदु
- यह लोन पूरी तरह से ब्याज मुक्त होगा।
- यह बैंक के माध्यम से मिलने वाला एक आसान लोन है।
- मोराटोरियम कोर्स पूरा होने के बाद ( 6-12) बात EMI शुरू होगी।
- ₹2 लाख के लोन का भुगतान- 7 साल में करना होगा।
- ₹4 लाख की लोन का भुगतान 10 साल में करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
Step 1- Registration
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको New Application Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
- अब लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करें।
Step -2- Login & Application Form Fill
- अब सबसे पहले प्राप्त लॉगिन आईडी पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा.
- अब पासवर्ड को चेंज करें।
- अब आवेदन फार्म में अपनी सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षिक योग्यता संबंधी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे।
- अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- अब आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दे।
Step 3- DRCC Verification
- आप आवेदक को अपने जिले के DRCC सेंटर जाना होगा।
- आवेदक को अपने सभी दस्तावेज ओरिजिनल साथ लेकर जाना होगा।
- अब वहां पर आवेदक का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- वेरिफिकेशन होने के पश्चात लोन प्रोसेसिंग बैंक द्वारा की जाएगी।
FAQ
क्या यह लोन सिर्फ छात्रों को मिलेगा?
हां यह एक शिक्षा ऋण है जो केवल छात्रों को प्राप्त होगा।
इस लोन की ईएमआई कब से शुरू होगी?
कोर्स पूरा होने के पश्चात ( 6-13) महीने बाद शुरू होगी।
क्या DRCC से सत्यापन जरूरी है?
हां बिना DRCC सत्यापन के लोन पूरा नहीं होगा।
अधिकतम कितना लोन प्राप्त होगा?
इस योजना के तहत अधिकतम ₹4 लाख तक का लोन प्राप्त होगा।





